Connect with us

मनोरंजन

राज कपूर की अमर जादूगरी: सौ साल बाद भी शो जारी

Published

on

राज कपूर की विरासत का मनाइए जश्न सिनेमाघरों में देखिए उनकी कुछ टाइमलेस क्लासिक्स

लेजेंड्री राज कपूर की 100वीं जयंती पर आरके फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन  एनएफडीसी, एनएफएआई एंड सिनेमाज साथ मिलकर एक उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इसका शीर्षक ‘राज कपूर 100 – सेलिब्रेटिंग द सेंटेनरी ऑफ द ग्रेटेस्ट शोमैन’ है। यह तीन दिवसीय उत्सव 13 दिसंबर को शुरू होगा और 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की 10 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। स्क्रीनिंग पीवीआर-इनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघरों में होगी ताकि दर्शकों को यह सुनिश्चित हो सके कि देश भर में अत्याधुनिक स्थानों पर इस ट्रिब्यूट का अनुभव कर सकते हैं।

खास बात यह है कि हर सिनेमा घर में टिकट की कीमत मात्र ₹100 रखी गई है ताकि हर कोई इस जादुई सफर का हिस्सा बन सके।

राज कपूर (1924–1988) भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने विश्व सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। “द ग्रेटेस्ट शोमैन” के नाम से मशहूर राज कपूर ने फिल्म निर्माण अभिनय और निर्देशन में ऐसा अद्भुत काम किया, जो आज भी प्रेरणा देता है। अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के कदमों पर चलते हुए राज कपूर ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने इंकलाब (1935) में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। इसके बाद 1948 में उन्होंने आर.के. फिल्म्स स्टूडियो की स्थापना की और कई ऐतिहासिक फिल्में बनाई।

उनकी फिल्मों में आज़ादी के बाद के भारत के आम आदमी के सपने, गांव और शहर के बीच का संघर्ष और भावनात्मक कहानियां जीवंत हो उठती थीं। आवारा (1951), श्री 420 (1955), संगम (1964) और मेरा नाम जोकर (1970) जैसी फिल्में आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसी हुई हैं। उनका प्रसिद्ध किरदार, चार्ली चैपलिन से प्रेरित एक ‘आवारा’, दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ, खासकर सोवियत संघ में।

राज कपूर को पद्म भूषण (1971), दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (1988) और कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आवारा और बूट पॉलिश जैसी उनकी फिल्में कांस फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुईं, और जागते रहो ने कार्लोवी वैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्रिस्टल ग्लोब जीता।

 अभिनेता और फिल्म निर्माता रणधीर कपूर का मानना है कि   “राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं थे, वे एक दूरदर्शी थे  जिन्होंने भारतीय सिनेमा की भावनात्मक परंपरा को आकार दिया। उनकी कहानियां केवल फिल्में नहीं  बल्कि भावनात्मक यात्राएं हैं जो पीढ़ियों को जोड़ती हैं। यह उत्सव उनकी दृष्टि को हमारा छोटा सा ट्रिब्यूट है।”

रणबीर कपूर, अभिनेता , “हमें बहुत  गर्व है कि हम  राज कपूर परिवार के  सदस्य हैं । हमारी पीढ़ी एक ऐसे दिग्गज के कंधों पर खड़ी है, जिनकी फिल्मों ने अपने समय की भावनाओ  को दर्शाया और दशकों तक आम आदमी को आवाज दी। उनकी टाइमलेस  कहानियाँ प्रेरणा देती रहती हैं, और यह फेस्टिवल उस जादू का सम्मान करने और सभी को बड़े पर्दे पर उनकी विरासत का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करने का हमारा एक तरीका है। सी यू एट थे मूवीज !”

इस उत्सव में राज कपूर की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

* आग (1948)

* बरसात (1949)

* आवारा (1951)

* श्री 420 (1955)

* जागते रहो (1956)

* जिस देश में गंगा बहती है (1960)

* संगम (1964)

* मेरा नाम जोकर (1970)

* बॉबी (1973)

* राम तेरी गंगा मैली (1985)

तो आइए, 13 से 15 दिसंबर, 2024 तक राज कपूर के जादुई सफर को फिर से जीएं और भारत के इस महान शोमैन की अद्भुत विरासत का जश्न मनाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

ChatGPT की सर्विस ठप: हजारों यूजर्स ने की शिकायत

Published

on

By

पॉपुलर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT गुरुवार को अचानक ठप हो गया, जिससे यूजर्स को इसके इस्तेमाल में काफी परेशानी हो रही है। हजारों यूजर्स ने OpenAI की सेवाओं में तकनीकी गड़बड़ियों की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को ChatGPT का इस्तेमाल करने या अपनी सर्च हिस्ट्री को एक्सेस करने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, OpenAI ने इस आउटेज के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, आउटेज की रिपोर्ट में अचानक वृद्धि देखी जा रही है, जो इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने तक 3000 से अधिक पहुँच चुकी थी।

कुछ यूजर्स ने बताया कि वे chatgpt.com और chat.com जैसी वेबसाइटों को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि वेबसाइट खुल तो रही है, लेकिन ChatGPT सवालों का जवाब नहीं दे रहा है।

डाउनडिटेक्टर के फोरम पर एक यूजर ने लिखा, “चैटजीपीटी इस समय डाउन है,” और बताया कि उन्हें स्क्रीन पर “Bad Gateway” का संदेश दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, Android और iOS के लिए ChatGPT के डेडिकेटेड ऐप्स ने भी सवालों का जवाब देना बंद कर दिया है।

इस घटना के बारे में OpenAI ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Continue Reading

मनोरंजन

सैफ अली खान की अस्पताल से पहली तस्वीर: जान बचाने वाले ड्राइवर से वीडियो कॉल पर की बात

Published

on

By

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हुए हमले के बाद उत्तराखंड के ऑटो चालक भजन सिंह राणा ने उनकी जान बचाई। सैफ को छह बार चाकू मारे गए थे, जिनमें से एक हमला रीढ़ की हड्डी के पास हुआ था। गंभीर रूप से घायल सैफ, अपने बेटे तैमूर और घरेलू सहायक हरी के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे।

घायल अवस्था में सैफ ने अपने घरेलू सहायक से मदद की अपील की और राणा ने बिना किसी हिचकिचाहट के सैफ को अस्पताल तक पहुंचाया। रास्ते में, सैफ लगातार खून बहने के बावजूद शांत रहे और राणा से अस्पताल तक की दूरी के बारे में पूछते रहे। राणा ने न सिर्फ सैफ को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उनसे किराया भी नहीं लिया।

यह घटना सैफ के लिए एक डरावना अनुभव थी, लेकिन राणा की तत्परता ने उनकी जान बचाई। अस्पताल में सैफ की हालत अब स्थिर है, और उन्होंने राणा के साथ वीडियो कॉल पर बात की, जिसमें उन्होंने अपने जीवन को बचाने के लिए धन्यवाद दिया।

Continue Reading

मनोरंजन

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की अफवाहों पर चांदनी सिंह के पीआरओ का बड़ा बयान

Published

on

By

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इन दोनों के शादी करने की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इस बीच, चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा करार दिया।

शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने कहा, “पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। चांदनी सिंह इस समय अपने करियर पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वह अपने काम के प्रति समर्पित हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, इसलिए इस तरह की अफवाहें न केवल झूठी हैं, बल्कि इनसे दोनों कलाकारों के लिए असहज स्थिति पैदा होती है।

दरअसल, हाल ही में चांदनी सिंह पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने सूट पहना था और उनके हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी। इस दौरान वह पवन सिंह के परिवार से भी घुल-मिल गई थीं, जिसके बाद कुछ पत्रकारों ने इन घटनाओं को शादी की अफवाहों से जोड़ दिया।

चांदनी सिंह के पीआरओ ने यह साफ किया कि जब चांदनी सिंह की शादी होगी, तो वह इसे सार्वजनिक रूप से घोषणा करेंगी। उन्होंने कहा, “अगर चांदनी सिंह की शादी होती है, तो पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। फिलहाल इन अफवाहों को अब रोकने की आवश्यकता है।”

पीआरओ ने इस पूरे मामले को पवन सिंह और चांदनी सिंह की छवि खराब करने की साजिश करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के पत्रकारों से अपील की कि वे बिना पुष्टि किए इस प्रकार की खबरें न फैलाएं, क्योंकि इससे कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ता है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 Sansar News. powered by Hoodaa